July 23, 2026

9 जुलाई को यूथ कांग्रेस का सदस्यता अभियान समाप्त

Faridabad/Alive News : आगामी 9 जुलाई शाम 5 बजे यूथ कांग्रेस की सदस्यता अभियान कार्यक्रम समाप्त हो जाएगा। यह जानकारी फरीदाबाद के डीआरओ उदय सिंह ने डीसीसी कार्यालय पर प्रैसवार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से लेकर 35 वर्ष की आयु तक के यूथ कांग्रेस की सदस्यता हासिल कर सकते है।

उन्होंने बताया कि यूथ कांग्रेस में 2 प्रकार के सदस्य होते है,पहले वो होते है जो प्राइमरी होते है और दूसरे वो जो एक्टिव सदस्य होते है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि यूथ कांग्रेस के एक्टिव सदस्य ही चुनाव लड़ सकते है।

इस अवसर पर प्रैस वार्ता में राजेश खटाना, विकास शर्मा के अतिरिक्त यूथ टीम मौजूद रही।