May 8, 2024

हरियाणा के 9 जिलों में लगा वीकेंड लॉकडाउन

Faridabad/Alive News : हरियाणा सरकार ने प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए हरियाणा के कुल 9 जिलों में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। सरकार ने पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलें में शुक्रवार रात 10 बजे से लेकर सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया है।

दरअसल, हरियाणा में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। फिलहाल सरकार ने संपूर्ण हरियाणा राज्य में वीकेंड लॉकडाउन न लगाकर केवल उन्हीं 9 जिलों में वीकेंड लॉक डाउन लगाया है, जहां कोरोना संक्रमण के बड़ी तादाद में ऐक्टिव मामले मौजूद है। जिलों में वीकेंड लॉकडाउन के कारण अब यहां के लोग बेवजह बाहर नहीं आ जा सकेंगे और लॉकडाउन के दौरान किसी के भी बाहर आने पर भी पाबंदी रहेगी।

हालांकि, सरकार की ओर से आवश्यक सेवाओं को लेकर छूट दी गई है। साथ ही यदि कोई व्यक्ति व्यक्ति किसी विशेष काम के लिए बाहर जाना चाहता है तो वह अपना आइडेंटी कार्ड दिखाकर अपना कार्य बाहर जाकर कर सकता है। प्रदेश के जिलों में वीकेंड लॉकडाउन की जानकारी हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने शाम को अपने ट्वीटर के माध्यम से दी। उन्होंने लिखा कि ” पंचकूला, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, करनाल, हिसार, सिरसा और फतेहाबाद जिलों में आज रात 10 बजे से लेकर 3 मई की सुबह 5 बजे तक वीकेंड लॉकडाउन रहेगा”।