May 4, 2024

फरीदाबाद में बुधवार को कोविड के 82 पॉजिटिव मामले, 581 अभी एक्टिव केस

Faridabad/Alive News : उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में बुधवार को कोरोना वायरस के 82 मामले पॉजिटिव आए हैं। जबकि 69 लोग स्वस्थ भी हुए। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.00 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 12 केस अस्पताल में भर्ती हैं। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 569 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 581 है। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1841 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1670046 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 131784 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए व 1536163 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिला में 1805 लोगों के रिजल्ट आने बाकी हैं। जिला में सैंपल पॉजिटिविटी रेट 7.89 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.44 प्रतिशत है।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 1757492 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1751678 हो गई है।