March 10, 2026

फरीदाबाद पुलिस के 8 कर्मचारियों को दी गई सम्मानपूर्वक विदाई

सेक्टर-21 सी पुलिस आयुक्त कार्यालय में हुआ विदाई समारोह

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के 8 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो गए हैं। उनके सम्मान में सेक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) अभिषेक जोरवाल, भलाई निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी दी कि जिन पुलिसकर्मियों को विदाई दी गई, उनमें इंस्पेक्टर खेम चंद, सत् प्रकाश, ओम प्रकाश, बिजेन्द्र सिंह, ब्रिज किशोर, रमेश चंद, ईएसआइ अवधेश कुमार और मुख्य सिपाही समय सिंह शामिल हैं। इन सभी ने पुलिस विभाग में लंबे समय तक सेवाएं दीं।

पुलिस उपायुक्त अभिषेक जोरवाल ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना जीवन समाज की सेवा में लगा देते हैं। सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों ने भी अपने कार्यकाल में विभाग और जनता के लिए अहम योगदान दिया है, जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि रिटायर्ड कर्मचारी अब भी पुलिस परिवार का हिस्सा हैं और भविष्य में किसी भी सहायता के लिए वे विभाग से संपर्क कर सकते हैं।

समारोह के अंत में सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया और उनके अच्छे स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना की गई।