March 11, 2026

अलग-अलग स्थानों से जुआ खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों से जुआ और सट्टा खाई के मामलों में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को आदर्श नगर और सेक्टर-58 थाना क्षेत्र से 8 आरोपियों को सट्टा खाई करते हुए गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू, दर्शन, सतबीर निवासी ऊंचा गांव, गुरु प्रसाद निवासी सुभाष कॉलोनी बल्लभगढ़, .सुमित भारत कॉलोनी खेड़ी पुल व जोगिंदर निवासी मलेरना रोड, विवेक निवासी कुंदन कॉलोनी और अतुल निवासी आदर्श नगर बल्लबगढ़ के रुप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने इस मामले में जानकारी देते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए 8 आरोपियो को सेक्टर-58 और आदर्श नगर थानाक्षेत्र से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच टीम ने सोनू, दर्शन, अतुल और गुरु प्रसाद से 30 हजार 290 रुपए और सुमित, जोगिंदर, विवेक और सुमित से 20 हजार 600 रुपए नगद बरामद किए है। आरोपियो के खिलाफ जुआ और सट्टा खाई की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ पूरी होने पर पुलिस के द्वारा आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है।