Delhi/Alive News: एमसीडी स्कूलों के पांचवी कक्षा के परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित किए गए। इस साल 1.89 लाख छात्रों ने पांचवी की परीक्षा दी और सभी बच्चे उत्कीर्ण हुए बच्चे दिल्ली सरकार के विद्यालयों में छठी कक्षा में प्रवेश लेंगे।
निगम के शिक्षा विभाग ने शनिवार को मेगा पीटीएम का आयोजन कर अभिभावकों को उनके बच्चों के परीक्षा परिणाम सौंपे। निगम ने इस साल केंद्रीय स्तर पर अपने सभी छात्रों के लिए एक समान प्रश्न पत्र तैयार करवाए थे ताकि सभी निगम विद्यालय में पहली से पांचवी कक्षा के छात्रों का एक समान मूल्यांकन हो। इससे शिक्षण में मूल्यांकन में एकरूपता आएगी और अगले सत्र में कक्षा 3 से 5 तक नोडिटेंशन पॉलिसी समाप्त होगी तो छात्रों को समस्या नहीं होगी
निगम ने इस साल शिक्षा के क्षेत्र में कोई अहम बदलाव किए हैं ज्ञान दे यूट्यूब चैनल, छात्रों की प्रगति तथा उनका विद्यालयों में एक समान टाइम टेबल, स्मार्ट क्लास कंप्यूटर आधारित शिक्षा में अभिभावकों को मेधावी परीक्षा की जानकारी दी गई है। पहली बार मेधावी परीक्षा में और लॉजिकल का समावेश किया गया था कि बच्चों की प्रगति देख कर अभिभावक खुश दिखाई दिए।

