February 24, 2025

दहेज में 5 लाख की डिमांड, मामला दर्ज

Faridabad/Alive News : महिला थाना सैक्टर-16ए में एक पीडि़ता ने ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पीडि़ता ने पुुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तथा उसकी छोटी बहन की  शादी करीब 6 महीने पहले पलवल निवासी दीपक व संदीप के साथ हिन्दू रीति-रीवाज के साथ हुई थी।

शादी में पीडि़ताओं के पिता द्वारा करीबन 85 से 90 हजार रूपए तक खर्च किए गए थे। इसके अलावा उनके परिजनों ने एक र्स्कोपीयों व नकद 2 लाख 51 हजार रूपए भी दहेज में दिया था। लेकिन शादी के बाद से ही ससुरालियों ने दोनों विवाहिता महिलाओं को दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। दहेज में फिर से पांच लाख रूपए नकद व मोटर साईकिल की मांग करने लगे हैं। महिला द्वारा दहेज की मांग पूरा ना कर पाने पर ननदों ने कई बार उनके साथ  मारपीट की।

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी छोटी बहन का उसकी मर्जी के खिलाफ जाकर गर्भपात भी करावाया और शिकायतकर्ता महिला के पति ने उसके साथ अप्राकृतिक सम्बंध बनाने व देवर संदीप द्वारा उसके  साथ जबरन बलात्कार किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।