March 13, 2026

जुआ खेलने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, 31 हजार 5 सौ रुपये बरामद

Faridabad/Alive News:  पुलिस चौकी सेक्टर 16  की पुलिस ने जुआ खेलने वाले 5 आरोपी को गिरफ्तार कर 31,500 रुपये व ताश के पत्ते बरामद किये। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद उनपर नियमानुसार कार्यवाही की।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार कि 17 जुलाई को पुलिस गस्त पर थी। गस्त के दौरान पुलिस को गुप्त सुत्रों से गांव दौलताबाद फरीदाबाद में जुआ खेलने की सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के अंतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश नोएडा सैक्टर 48  निवासी यशपाल , फरीदाबाद गाँव मेवला महाराजपुर निवासी प्रदीप, ओल्ड फरीदाबाद बसेल्वा कॉलोनी निवासी नेकपाल , ओल्ड फरीदाबाद बसेल्वा कॉलोनी निवासी विकाश वासी व ओल्ड फरीदाबाद गड़ी मौहल्ला निवासी कपिल गांव दौलताबाद फरीदाबाद से गिरफ्तार किया।