March 13, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले 5 आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने टेलिग्राम टास्क के बहाने धोखाधडी के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पांच आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल में सेक्टर-28, फरीदाबाद निवासी एक महिला ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि इंस्टाग्राम चलाते समय उसने उसने एक एड़ देखी जिसमें टास्क करके पैसे कमाने के बारे में बताया गया था। लालच में आकर शिकायकर्ता ने टास्क के लिए 77,650 रूपये ठगों के पास भेजे। लेकिन उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की पुलिस ने मामले में कार्रवाही करते हुए रोहित भल्ला निवासी वेस्ट आजाद नगर, कृष्णा नगर दिल्ली हाल राजगढ एक्सटेंशन दिल्ली, आशीष सरीन निवासी वेस्ट आजाद नगर, कृष्णा नगर दिल्ली, मनीष ग्रोवर निवासी ओल्ड अनारकली, दिल्ली, विशाल गुप्ता निवासी चन्दु पार्क कृष्णा नगर दिल्ली व राजा निवासी वेस्ट कांति नगर, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि रोहित ने अपना खाता ठगों को दे रखा था, जिस खाता में ठगी के 24,000रूपये आये थे, रोहित ने अपना खाता आशिष को और इसने खाता आगे मनीष को, मनीष ने आगे विशाल को और फिर विशाल ने इस खाता को आगे किसी और को दे दिया था। रोहित दिल्ली में किसी कम्पनी में काम करता है।