Faridabad/Alive News : नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध पानी एवं सीवर कनेक्शनों को नियमित करने के लिए चलाए गए विशेष कैंप के तहत 5 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक कुल 2,397 पानी और 2,402 सीवर कनेक्शन नियमित किए गए। यह जानकारी निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने दी।
निगम आयुक्त ने बताया कि सरकार की नई वॉटर और सीवर पॉलिसी के अंतर्गत यह अभियान एनआईटी और ओल्ड ज़ोन सहित बल्लभगढ़ क्षेत्र में चलाया गया। इस दौरान एनआईटी ज़ोन-I व III, एनआईटी ज़ोन-III, ओल्ड ज़ोन-I, ओल्ड ज़ोन-II और बल्लभगढ़ में बड़ी संख्या में अवैध कनेक्शनों को वैध किया गया।
आंकड़ों के अनुसार एनआईटी ज़ोन-I व III में 341 पानी व 341 सीवर, एनआईटी ज़ोन-III में 779 पानी व 781 सीवर, ओल्ड ज़ोन-I में 264 पानी व 266 सीवर, ओल्ड ज़ोन-II में 399 पानी व 400 सीवर, जबकि बल्लभगढ़ क्षेत्र में 614 पानी व 614 सीवर कनेक्शन नियमित किए गए।
निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जिन भवनों में अब भी अवैध रूप से पानी या सीवर कनेक्शन उपयोग में हैं, वे शीघ्र नगर निगम कार्यालय से संपर्क कर अपने कनेक्शन नियमित कराएं। नगर निगम फरीदाबाद शहर को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

