March 7, 2026

एक सप्ताह में 41 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News:  फरीदाबाद पुलिस साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में साइबर थानों की पुलिस ने 24 से 30 जनवरी के बीच एक सप्ताह के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए 41 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर और 94,74,977 रुपये बरामद किये।

पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार फरीदाबाद की साइबर थानों की पुलिस ने कुल 14 मुकदमों में कार्रवाई करते हुए साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनमें साइबर थाना एनआईटी के 2, सेंट्रल के 8 और बल्लभगढ़ के 4 मामले शामिल हैं। इस दौरान पुलिस ने ठगी की 94.74 लाख रुपये से अधिक की राशि बरामद की। इसके अलावा पुलिस ने 248 शिकायतों का निस्तारण करते हुए 4,23,306 रुपये से संबंधित खातों को फ्रीज भी कराया है। यह समस्त कार्रवाई 24 से 30 जनवरी तक एक सप्ताह की अवधि में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों में आदित्य, ओम प्रकाश, देवेंद्र, परमार भुवेश, हेम नंदा, पवन, भीम सिंह, करण चावला, सुमित, गौतम, उदय परेटा, प्रशांत, अभिषेक, साहिल, लावन्या दास, अर्जुन, अमन कुमार, करन गुप्ता, इन्द्रपाल, उदित, विकास कुमार, अशोक कुमार, अनुपम, केशव सिंह, दिनेश चौधरी, शैलेन्द्र पाल, नवीन कुमार, राज सिंह, राजेश कुमार, शैलेन्द्र, मो. तुफेल, बलेन्द्र, परवेज खान, आदित्य सिंह, हिमांशु, अवदेश, शमेश, प्रताप गुप्ता, सतेन्द्र कुमार, जितेन्द्र और राज गुप्ता शामिल हैं।

फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क और जागरूक रहें तथा किसी भी प्रकार के लालच में न आएं। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या ऑनलाइन वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।