August 25, 2026

फरीदाबाद में शुक्रवार को मिले 40 कोरोना पॉजिटिव मरीज

Faridabad/Alive News : जिले में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 40 मामले पॉजिटिव आए। जबकि अच्छी बात तो यह है कि 35 लोगों को ठीक होने पर घर भेज दिया गया है। वहीं जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 और 8882916056 डायल करें। इसके अलावा, जिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ. राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में 17451321 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1722180 हो गई है।