Faridabad/Alive News : गैर इरादतन हत्या के प्रयास व लड़ाई झगड़ा के मामले में 4 आरोपी काे गिरफ्तार कर। चाराें आरोपियाें को अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना डबुआ में ललिता निवासी डबुआ कॉलोनी, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया। कि 9 जुलाई को जब वह दुकान से सामान लेकर घर लौटी तो उसके बेटे सागर के ससुराल वाले घर में गाली गलौच कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने उन्हें आराम से बात करने के लिए कहा और उसने अपने अन्य दो बेटों को भी फोन कर के बुला लिया। तभी सागर के ससुराल वालों ने अचानक लाठी डंडो, फावडे व हथोडा से उनपर हमला कर दिया, जिसमें वो सभी गंभीर रूप से घायल हो गये। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
थाना डबुआ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए प्रमोद (उम्र33), अरुण (उम्र25), आशीष (उम्र29) व बंसीलाल (उम्र54) निवासी गाँव बंसतगढ़ जिला पलवल को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि सागर की पत्नी का अपने पति व घर वालों के साथ झगडा हो गया था। जिसके लिए उसने अपने परिवार वालों को फोन कर बुलाया था। जब वहां बैठकर बात कर रहे थे तो उनकी आपस में कहासुनी हो गई। जिस पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया।

