May 4, 2024

शहर में 4.5 लाख वाटर और सीवर कनैक्शन अवैध

Faridabad/Alive News : निगम क्षेत्र में लगभग 6.5 लाख प्रॉपर्टी आती है। जबकि निगम के पास केवल 2 लाख वाटर और सीवरेज का ही रिकॉर्ड दर्ज है। इस हिसाब से तो निगम क्षेत्र में लगभग 4.5 लाख अवैध वाटर और सीवरेज कनैक्शन चल रहे है।

संबंधित मामले को लेकर निगमायुक्त ने सभी वार्ड के कार्यकारी अभियन्ता, सहायक अभियन्ता और कनिष्ठ अभियन्ताओं को निर्देश विशेष दिशा निर्देश दिए है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में निरीक्षण करने और सभी अवैध कनैक्शनों को वैध करने के लिए कहा। इस दौरान निगमायुक्त ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति अपने अवैध कनेक्शन को वैध नही कराता है तो उसका कनेक्शन काटने की कार्यवाही करें।

जानकारी के अनुसार वार्ड-23 और 26 में कैम्प लगाकर 75 पानी और 75 सीवर कनैक्शनों को वैध किया गया। निगमायुक्त ने बताया कि जो व्यक्ति अपने-अपने कनैक्शनों को वैध नहीं कराते है तो उनके कनैक्शन काट दिये जाएं और उनके विरूद्ध पानी की चोरी और निगम की मेन लाईन से छेडख़ानी करने के आरोप में मुकदमा भी दायर किया जायेगा। निगमायुक्त ने सभी आम जन से अपील की है कि वे उपरोक्त कानूनी कार्यवाही से बचने के लिए अपने सभी अवैध कनेक्शनों को वैध कराए।