April 28, 2024

बीते 24 घंटे में कोरोना के आए 36083 नए केस, 493 लोगों की हुई मौत

New Delhi/Alive News : देश में कोरोना के मामले में लगातार बढ़ोतरी होने के बाद आंकड़ों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गयी है। वहीं रविवार को मृतकों की संख्या ने एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 36,083 नए मामले आए हैं जबकि 493 लोगों की मौत हो गई। वहीं 37,927 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जबकि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3,85,336 है। वहीं देश में कुल मृतकों की संख्या की बात करें, तो यह 4,31,225 हो गई है और अब तक कुल स्वस्थ मरीजों की संख्या 3,13,76,015 हो गई है।