May 16, 2024

जिले में 35 कोरोना संक्रमित मरीज मिले

Faridabad/Alive News: जिला में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 35 मामले पॉजिटिव आए हैं। इस दौरान 25 मरीज स्वस्थ घोषित हुए। जिला में कोरोना का रिकवरी रेट भी 99.30 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव 2 केस अस्पताल में भर्ती है। होम आइसोलेशन पर जिला में 172 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या 174 है।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में आज 1662 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि जिला फरीदाबाद में 1633162 लोगों द्वारा अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 129891 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1501390 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 1638 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.95 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.30 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.13 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।