August 21, 2026

जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणी में 33 वरिष्ठ पदाधिकारी नियुक्त

Chandigarh/Alive News: जननायक जनता पार्टी ने नेताओं से विचार-विमर्श करने के बाद अपने संगठन में विस्तार करते हुए 33 कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। जेजेपी ने राव अभिमन्यु को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं।

जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला, पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, जेजेपी प्रदेश अध्यक्ष बृज शर्मा, राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी व अन्य वरिष्ठ नेताओं ने विचार-विमर्श करके जेजेपी की प्रदेश कार्यकारिणा में 33 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की। जेजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनफूल शर्मा, धूप सिंह माजरा, ओम धारा, अजीत अंतिल, देवेंद्र सरोत, केसी भारद्वाज, सरदार जगतार सिंह रघुआना, धर्मपाल बालासर, डॉ ईश्वर सिंह मोर और राजबीर तालु को नियुक्त किया गया हैं।

जेजेपी ने होशियार सिंह किरमिच, भूपेंद्र बौंद, खैराती लाल छौक्कर, डॉ अजित ओडीएम, बलवान कोटड़ा और जान मोहम्मद को प्रदेश महासचिव बनाया हैं। इसी तरह हरबंस सिंगला, मीना मकड़ौली, कमल कंबोज, रोहित गनेरीवाला और संदीप राणा भी प्रदेश महासचिव होंगे। इनके अलावा प्रदेश सचिव के पद पर प्रभु राम गोदारा, प्रेम सिंह धनखड़, अमरनाथ जेई, कृष्ण गंगवा, सोनिया बत्तरा, डॉ सुरेश अहलावत और दरवारा देशवाल को नियुक्त किया हैं। वहीं सरदार प्रेम सिंह, रामकुमार मकशुशपुर, गुरचरण सिंह उरलाना और रमेश सिद्धपुर भी प्रदेश सचिव होंगे।