March 10, 2026

सरपंच पद के लिए 318, पंच पद के लिए 609 उम्मीदवारो ने किया नामांकन: उपायुक्त

Faridabad/Alive News: पंचायत चुनाव नजदीक आने के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंचो के लिए 318 और पंचों के लिए 609 नामांकन पत्र दाखिल हुए है।

उन्होंने आगे बताया कि सरपंच पद के लिए बल्लभगढ़ ब्लॉक में 161, फरीदाबाद ब्लाक में 68 और तिगांव ब्लॉक में 89 लोगों ने नामांकन फार्म दाखिल किए हैं। वही पंचो के लिए बल्लभगढ़ ब्लॉक में 311, फरीदाबाद ब्लाक में 136 और तिगांव ब्लॉक में 162 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।