August 17, 2026

अवैध हथियार रखने वाले 3 आरोपियों सहित 2 हथियार  उपलब्ध कराने वाले गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने वाले 3 आरोपियों को देसी कट्टा के साथ फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। वही 2 अन्य आरोपियों को उन्हें हथियार उपलब्ध कराने के जुर्म में पकड़ा है। 

मिली जानकारी के अनुसार 6 जून क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की पुलिस को सूचना मिली की आदर्श कॉलोनी के रहने वाला अबजद देसी कट्टा सहित राहुल कॉलोनी में घूम रहा है। पुलिस ने आरोपी को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया इसके अलावा आदर्श नगर में रहने वाला सलमान को भी पुलिस ने अवैध हथियार को साथ  गिरफ्तार किया। एक अन्य आरोपी को क्राइम ब्रांच एवीटीएस  की टीम ने फतेहपुर तगा, गुरुग्राम नहर के पास से देसी कट्टा लेकर घूम रहे भुपानी निवासी प्रिंस को गिरफ्तार किया।

क्राइम ब्रांच बार्डर पुलिस ने मकराना सिंह निवासी ओल्ड रेलवे स्टेशन झुग्गी को अवैध हथियार के साथ दुर्गा बिल्डर शराब के ठेके के पास गिरफ्तार किया।पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया के  क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने संजय कालोनी निवासी अमन को अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में  गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया।