March 11, 2026

अवैध हथियार रखने के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी कट्टे बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की अलग-अलग क्राइम ब्रांच टीमों ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 3 देसी कट्टे भी बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 7 मार्च को क्राइम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सेक्टर-65 बल्लभगढ़ इलाके से अरुण (27) निवासी रघुबीर कॉलोनी, फरीदाबाद को एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

वहीं क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने संवर अंसारी (23) निवासी सेक्टर-99 गुरुग्राम को एनआईटी-2 के रोज गार्डन इलाके से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

इसके अलावा क्राइम ब्रांच एवीटीएस-1 की टीम ने सुमित (20) निवासी सेक्टर-58 फरीदाबाद को ट्रांसपोर्ट नगर सेक्टर-58 क्षेत्र से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।