May 3, 2024

भाजपा OBC मोर्चा की 281 मण्डल गठित

Faridabad/Alive News : भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा प्रदेश के 22 जिलो में कार्यकारिणी की घोषणा कर चुका है एवं 281 मण्डल में से 250 मण्डलो का गठन किया जा चुका है यह जानकारी भाजपा ओबीसी मोर्चा की प्रदेश सचिव ऊषा प्रियदर्शनी ने फरीदाबाद सैक्टर-9 स्थित जिला कार्यालय पर दी। इस मौके पर उनके साथ जिला प्रभारी श्याम सुन्दर प्रजापति, जिला महामंत्री सोहनपाल छौकर, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरेन्द्र भडाना सहित अन्य ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ऊषा प्रियदर्शनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के गठन के बाद सबसे अधिक लाभ पिछड़ा वर्ग को मिला है क्योकि जमीन से जुड़ी पार्टी है और पिछड़ा वर्ग का उत्थान करना ही इसका मुख्य लक्ष्य भी है उन्होंने बताया कि आज का दिन हम सभी के लिए काफी महत्व रखता है क्योकि आज देश के राष्ट्रपति पद के लिए पिछडा वर्ग से ही भाजपा ने राम नाथ गोविन्द जी को अपना उम्मीदवार चुना है और वह देश के राष्ट्रपति बने तो इससे बड़ा सम्मान पिछड़ा वर्ग को और क्या मिल सकता है।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी श्याम सुंदर प्रजापति ने कहा कि भाजपा का ओबीसी मोर्चा का एक एक पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने एवं भाजपा को मजबूत बनाने में अपना पूरा योगदान दे रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हरेन्द्र भडाना ने कहा कि युवा वर्ग को जो मान सम्मान भाजपा के शासनकाल में वह आज तक कभी नहीं मिला। आज तक सभी पार्टियों ने युवा वर्ग का इस्तेमाल किया है।

उन्होंने कहा कि फरीदाबाद जिला ओबीसी मोर्चा गांव, शहर, कालोनियों में जा जाकर पार्टी की नीतियों का प्रचार कर रहा है एवं पार्टी की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिलें इसके लिए कार्य कर रहा है। इस अवसर पर श्याम सुंदर जिला प्रभारी ओबीसी सैल, बुद्धा सैनी जिला महामंत्री, मनोज बालियान, प्रवीण चौधरी उपाध्यक्ष,मनीष गुज्जर, विकास कश्यप मीडिया प्रभारी, हननी सह मीडिया प्रभारी, अंकुर यादव, कपिल कार्यकारिणी सदस्य सहित अन्य ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।