May 2, 2024

आज जिले में 254 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि

Faridabad/Alive News: जिला में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के 254 मामले पॉजिटिव आए है इस दौरान 278 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को जिला में रिकवरी रेट भी 97.83 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव के 61 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 1915 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 1976 रह गई है।

जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3752 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1452409 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 124990 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1324161 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 3258 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 4 केस वेंटिलेटर और 8 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.61 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 97.83 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 1.58 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।