September 17, 2024

22 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News:क्राइम ब्रांच थाना पल्ला ने दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम हिमांशु कुमार (27) है जो फरीदाबाद के इस्माइलपुर गांव में रह रहा था। इस संबंध में 6 सितंबर को लड़की की शिकायत के आधार पर थाने में दुष्कर्म की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

आरोपी किसी काम से लड़की के घर गया था जहां लड़की घर पर अकेली थी तो मौका देखकर आरोपी ने लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित लड़की ने यह बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद 7 सितंबर को आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।