September 17, 2026

घर बैठे रूपए कमाने का लालच देकर ठगे 2,18, 446 रूपए, दो आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: सेक्टर-28 के रहने वाली एक महिला ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत बताया कि 26 जुलाई 2024 को उसके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया, जिसमें ठग ने घर बैठे पैसे कमाने के बारे कहा और अपना नाम भूमि बताया। ठग महिला ने शिकायतकर्ता को एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा।

शिकायतकर्ता को बताया गया कि इन्वेस्ट करने पर डबल पैसा मिलेगा, जिसके लालच में आकर शिकायतकर्ता ने अपने पेटीएम व बैंक खाते से 2,18, 446 रूपए निवेश कर दिए। इस मामला में शिकायत पर थाना साइबर सेंट्रल में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सेंट्रल ने कार्यवाही करते हुए सतेन्द्र कुमार उर्फ मोन्टी निवासी गांव बालधन खुर्द जिला रेवाड़ी को फरीदाबाद से गिरफ्तार कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से पूछताछ में आरोपी राहुल का खुलासा हुआ, जिस पर राहुल निवासी गांव कोहाड़ जिला भिवानी को भिवानी से गिरफ्तार किया गया और पूछताछ में सामने आया कि सत्येंद्र खाताधारक है जिसने अपना खाता राहुल को बेचा था। वहीं, राहुल ने बताया कि खाते में फ्रॉड के पैसे आने उपरांत उन पैसों से वह यूएसडीटी खरीदने का काम करता है। वारदात में प्रयोग मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

आरोपियों को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। अपराधिक रिकॉर्ड अनुसार सत्येंद्र पर पलवल में भी एक साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज है। मामले में एक अन्य आरोपी नीतीश यादव को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।