August 18, 2026

फरीदाबाद में 210 किलो अवैध पटाखे बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-65 पुलिस ने घर में अवैध पटाखे रखने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 सितम्बर को गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की पुलिस ने गौरव (32), निवासी भीम सैन कॉलोनी, बल्लभगढ़ को पकड़ा। उसके घर से करीब 209 किलो 744 ग्राम पटाखे बरामद किए गए।

पूछताछ में गौरव ने बताया कि उसने ये पटाखे फरीदाबाद से खरीदे थे और दिवाली पर बेचने के लिए घर में रखे हुए थे। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गई।