March 10, 2026

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त वितरित

Faridabad/Alive News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार को वाराणसी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 20वीं किस्त के अंतर्गत 20,500 करोड़ रुपये की राशि देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को वितरित की गई। इस अवसर पर फरीदाबाद सेक्टर-12 स्थित कन्वेंशन हाल में “प्रधानमंत्री किसान उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ पौधरोपण के साथ किया गया।

केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत किसानों को प्रत्येक वर्ष 6 हजार रुपये की नकद सहायता प्रदान की जाती है, जिससे वे कृषि संबंधित आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आर्थिक रूप से सशक्त बनें। उन्होंने बताया कि यह दुनिया की सबसे बड़ी डीबीटी योजना है और अब तक 19 किस्तों के माध्यम से 3.69 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसानों को हस्तांतरित की जा चुकी है। हरियाणा राज्य के 16,09,822 किसानों को 349.76 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है, जिसमें जिला फरीदाबाद के लगभग 18000 किसानों को हस्तांतरित हुई है।

उन्होंने बताया कि इस बार की किस्त में 2.26 करोड़ से अधिक महिला लाभार्थियों को शामिल किया गया है। किसानों की सहायता के लिए केंद्र सरकार आवाज़-आधारित एआई चैटबॉट ‘किसान- ई मित्र’ की शुरुआत की गई है, जिसने अब तक 53 लाख किसानों के 95 लाख से अधिक प्रश्नों का समाधान किया है। वर्ष 2013-14 में कृषि बजट 21,933.50 करोड़ रुपये था, जो 2025-26 में बढ़कर 1,27,202.29 करोड़ रुपये हो गया है। उच्च उपज देने वाली किस्मों की संख्या 1,390 से बढ़कर 2,900, जलवायु-प्रतिरोधी बीजों की संख्या 811 से 2,661, और जैव-प्रबलित बीजों की संख्या 3 से 144 हो गई है।

बिहार के जीआई-टैग प्राप्त मखाना के उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन व मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए ‘मखाना बोर्ड’ की स्थापना की गई है। किसानों की सुविधा हेतु एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल के तहत पोर्टल पर “अपनी स्थिति जानें” सुविधा शुरू की गई है, जिससे किसान भुगतान, पात्रता, आधार लिंकिंग, भूमि सीडिंग और ई-केवाईसी की स्थिति एक क्लिक में देख सकते हैं।

पीएम मोदी का विजन और योजनाएं बना रही हैं भारत को आत्मनिर्भर और विकसित :
हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वीं किश्त डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर के माध्यम जारी की गयी है। आज इतनी बड़ी सौगात 20 वी किश्त के रूप में किसानो को दी है। उन्होंने कहा कि जिस वर्ष किसान सम्मान निधि शुरू किया तो विपक्षी थे कि चुनाव के बाद बंद कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में एक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया इस संकल्प को हम अपने जीवन में अपनाकर इस संकल्प की पूर्ति के साथ साथ विकसित भारत के संकल्प को 2047 से पहले पूरा कर सकते है।

कार्यक्रम में एडीसी सतबीर मान, सीईओ जिला परिषद शिखा, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, कृषि विज्ञान केंद्र अधिकारी डॉ राजेंद्र कुमार, डॉ अनिल सहरावत सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण और लाभार्थी