May 3, 2024

20वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2023 का शुभारंभ, पहले दिन लड़कों का मुकाबला

Faridabad/Alive News : शनिवार को फरीदाबाद जिला ताइक्वांडो संघ के ततावधान में 20वी फरीदाबाद जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन संघ के अध्यक्ष एडवोकेट दुष्यंत शर्मा, सचिव रामधन, सह सचिव महाजीत शर्मा, कोषाध्यक्ष एडवोकेट प्रिया शर्मा तथा आयोजक सचिव हंसराज कुंडू के तत्वाधान में खेल परिसर सेक्टर 12 फरीदाबाद में हुआ।

संघ के सचिव रामधन ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिनों तक चलेगी। पहले दिन लड़कों की प्रतियोगिता में लगभग 150 खिलाडियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिला खेल अधिकारी अनिता भाटिया व विशेष अतिथि के रूप में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष जसबीर सिंह गिल ने किया। शनिवार की प्रतियोगिता के सभी पदक विजेताओं को पदक वितरण वरिष्ठ समाजसेवी कृषणवीर शर्मा ने किया।

वरिष्ठ समाजसेवी कृषणवीर शर्मा ने प्रतिभागी खिलाडियों को बताया कि खेल से व्यक्ति का शारारिक विकास होता है और ताइक्वांडो आत्मरक्षा का खेल है। उन्होंने फरीदाबाद में जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष एडवोकेट दुष्यंत शर्मा ने अच्छी शुरुआत की है। यह खेल लड़कियों के लिए काफी उपयोगी है।