March 10, 2026

सराय ख्वाजा हत्या केस में एक और आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र में हुई नवल भडाना हत्याकांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले इस मामले में दो आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 28 सितंबर को सराय ख्वाजा निवासी नवल खटाना की हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में […]

चोरी का सामान खरीदने वाला ज्वेलर गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने चोरी के आभूषण खरीदने वाले एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कुलदीप, निवासी एसजीएम नगर, ने शिकायत दी थी कि 16 सितंबर को वह घर से बाहर गया हुआ था। अगले दिन पड़ोसी ने सूचना दी कि उसके घर का दरवाजा खुला […]

बसेलवा कॉलोनी हत्या केस: 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने बसेलवा कॉलोनी में हुई हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी थाना ओल्ड का दुष्चरित्र (BC) है और उस पर पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जगदीश निवासी सनराइज कॉलोनी मवई ने शिकायत […]

फरीदाबाद को नोएडा एयरपोर्ट से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का अभी तक आधार तैयार नहीं, 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री कर सकते हैं उद्धाटन

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का अभी तक आधार तैयार नहीं हुआ है। लेकिन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जहाज उड़ान भरने के लिए तैयार है। 30 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसका उद्धाटन कर सकते हैं। उद्घाटन के 40 दिन बाद यहां से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। नहीं […]

लोक कल्याण मेला अब 15 अक्टूबर तक, रेहड़ी-पटरी और छोटे दुकानदार उठा सकेंगे लाभ

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि भारत सरकार की पीएम स्वनिधि योजना के तहत चल रहा विशेष अभियान अब 15 अक्टूबर 2025 तक बढ़ा दिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य शहर के रेहड़ी-पटरी वाले, छोटे दुकानदार और फुटपाथ विक्रेताओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। अब तक कई लाभार्थियों […]

आरटीई नियम तोड़ने वाले 124 प्राइवेट स्कूलों का एमआईएस पोर्टल बंद

Faridabad/Alive News: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत 25 प्रतिशत सीटों की जानकारी नहीं देने वाले प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ शिक्षा निदेशालय ने कार्रवाई की है। बल्लभगढ़ और फरीदाबाद ब्लाॅक के ऐसे 124 प्राइवेट स्कूलों का एमआईएस (प्रबंधन सूचना प्रणाली) पोर्टल बंद कर दिया गया है। इन पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी है। निदेशालय […]

 पिता ने तीन बेटियों के साथ लगाई फांसी, पत्नी और ससुरालवालों पर लगाया आरोप

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के धौज थाना क्षेत्र के नेकपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना में व्यक्ति और उसकी एक बेटी की मौत हो गई, जबकि दो बेटियों की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नेकपुर गांव निवासी करमवीर का […]

बीपीटीपी बिल्डर की मनमानी के खिलाफ न्यू इलाइट फ्लोर के रेजिडेंट ने सुविधाओं को लेकर जताया रोष

Prabhjot Kaur/Alive NewsFaridabad : ग्रेटर फरीदाबाद की सोसायटी में रहने वाले लोग अब बीपीटीपी  बिल्डर की मनमानी के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं। सेक्टर 75 से 89 तक फैली सोसायटी के रेजिडेंट लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं के अभाव और जबरन वसूली से परेशान होकर सरकार के जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारियों को राहत की गुहार लगा चुके […]

बराही तालाब में भव्य रावण दहन, दशहरा उत्सव में हुई बुराई पर अच्छाई की जीत

Faridabad/Alive News: श्री बजरंग दल दशहरा कमेटी द्वारा बराही तालाब में भव्य रावण दहन का आयोजन किया गया। इस मौके पर 65 फुट ऊंचे रावण पुतले से आग निकलती नजर आई और रावण तलवार लहराते हुए दिखाई दिया। रावण दहन समारोह में भारी संख्या में लोग शामिल हुए और उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत […]

पनीर विक्रेता की चाकु से गोदकर की हत्या, गश्त कर रही पुलिस बस दो मिनट देर पहुंची

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद थाने के अंतर्गत बसेलवा काॅलोनी में बृहस्पतिवार रात पनीर विक्रेता की चाकू गोदकर हत्या कर दी। जहां झगड़ा हो रहा था, वहीं पुलिस की गाड़ी गश्त पर थी। पुलिस दो मिनट देरी से पहुंची तब तक बदमाश अपना काम कर चुके थे। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर एक नामजद […]