March 15, 2026

जंग की वजह से लेबनान में 2 लाख बच्चे बेघर

Delhi/Alive News: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 16वां दिन है। इस बीच इजराइल लगातार लेबनान पर भी हमले कर रहा है। इस वजह से करीब 8 लाख लोग घर छोड़ने को मजबूर हुए हैं। अल जजीरा के मुताबिक इनमें 2 लाख से ज्यादा बच्चे हैं।

दुबई के बाजार, समुद्र तट और वॉटरफ्रंट इलाके आमतौर पर पर्यटकों से भरे रहते हैं, लेकिन इस बार पर्यटन के व्यस्त मौसम में भी यहां असामान्य सन्नाटा दिखाई दे रहा है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध का असर अब पूरे क्षेत्र पर पड़ रहा है।

ईरान ने यूएई में कई जगहों पर हमला किया है। इस वजह से देश की ‘सुरक्षित पर्यटन स्थल’ वाली छवि पर भी असर डाला है।

इस वजह से दुबई के कई लोकप्रिय पर्यटन स्थल, जैसे दुबई क्रीक के किनारे स्थित अल सीफ वॉटरफ्रंट मार्केट और बुर्ज अल अरब जैसे लक्जरी होटलों के पास के समुद्र तटों पर आम दिनों की तुलना में काफी कम पर्यटक दिखाई दे रहे हैं।