March 11, 2026

अवैध हथियार के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टे और 1 कारतूस बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 2 देसी कट्टे और 1 कारतूस बरामद किया।

क्राइम ब्रांच उंचा गांव की पुलिस ने टीका थापा (35), निवासी राजीव कॉलोनी, सेक्टर-58 को सेक्टर-2 मार्केट से पकड़ा। वहीं, क्राइम ब्रांच 

एवीटीएस टीम ने मोईन (28), निवासी गांव टाई, जिला नूंह को ट्रांसपोर्ट नगर, सेक्टर-58 के पास से गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।