September 15, 2026

अवैध हथियार के अलग-अलग मामलों में 2 आरोपी गिरफ्तार, 2 देसी कट्टा बरामद

Faridabad/Alive News : अवैध हथियार रखने वालों पर फरीदाबाद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच सैंट्रल व क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अवैध हथियार रखने वाले 2 आरोपियों को 2 देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 2 मई को क्राईम ब्रांच सैंट्रल व क्राईम ब्रांच सेक्टर-85 की टीम ने अपने गुप्त सुत्रो से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए आसिफ निवासी किसान मजदूर कॉलोनी फरीदाबाद को शमशान घाट खेडीपुल की पार्किग के पास से व अजहर निवासी रोशन नगर, पल्ला फरीदाबाद को कॉवरा मोड, फरीदाबाद से देशी कट्टा सहित काबू किया।

इस संबंधित थानों में शास्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गये हैं। दोनो आरोपियो को पुछताछ के बाद न्यायलय मे पेश कर जेल भेजा गया है।