March 10, 2026

अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच बार्डर पुलिस ने अपहरण कर फिरौती मांगने के मामले में 2 आरोपियाें को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ज्ञानचंद निवासी धीरज नगर ने थाना पल्ला में दी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसका छोटा भाई पिंटू उसके साथ रहता है। वह किसी काम से शहर से बाहर गया हुआ था। 16 अगस्त को शाम के समय जब पिंटू के पास कॉल किया। तो उसने कॉल नही उठाया तथा बार बार कॉल करने के बाद एक व्यक्ति ने कॉल उठाया और बोला कि वह पुलिस कांस्टेबल बोल रहा है। उसके भाई को अवैध कट्टा के केस में बंद करेंगे, भाई को छुडवाना है तो 8 हजार रुपये लेकर नया पुल सरस्वती कॉलोनी के पास आ जाओ। जिस शिकायत पर थाना पल्ला में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

क्राईंम ब्रांच बार्डर की पुलिस ने राजेश (उम्र25) निवासी सरस्वती कालोनी फरीदाबाद व दीपक (उम्र29) निवासी जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि 16 अगस्त को पिंटू अपने गांव बिहार से फरीदाबाद आया था तथा जब वह बाईपास रोड नया पुल सेक्टर 37 पर ऑटो से उतरा तो आरोपी राजेश व दीपक ने उसका अपहरण कर लिया तथा उसको मोटरसाईकिल पर बैठाकर राजेश के मकान सरस्वती कालोनी पर ले गये। जहॉ उसे एक कमरे में बंद कर दिया तथा अपने आपको पुलिस कर्मचारी बतलाकर फिरौती के लिए शिकायतकर्ता के पास फोन कर दिया। दोनों आरोपी नशा करने के आदी है।