June 28, 2024

घर से गहने चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : घर से गहने चोरी करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच 48 की टीम ने गिरफ्तार किया है बता दें कि आरोपी के कब्जे से सोने के मंगलसुत्र,1 जोडी टॉप्स और 2 अंगूठी बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में महिला आरोपी प्रिया और सचिन(20) का नाम शामिल है। आरोपी सचिन गांन नन्दावाला चांदहट पलवल का तथा महिला आरोपी पटेल नगर सेक्टर-4 की रहने वाली है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने सेक्टर-85 एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपियो से पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार महिला ने थाना सेक्टर-8 के एरिया में एक घर से गहने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

जिसमें महिला आरोपी ने सोने के मंगलसुत्र,1 जोडी टॉप्स और 2 अंगूठी चोरी किया था। जिसको चोरी करने के बाद महिला आरोपी ने चोरी के सामान को आरोपी सचिन को दे दिया था। आरोपी सचिन महिला का प्रेमी है। आरोपी सचिन से सोने के मंगलसुत्र,1 जोडी टॉप्स और 2 अंगूठी बरामद कर ली गई है। दोनों आरोपियो को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर आरोपी सचिन को जेल भेजा गया तथा महिला आरोपी के साथ नियमानुसार कार्रवाई की गई है।