March 13, 2026

ट्रैडिंग टिप्स व निवेश के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: ट्रैडिंग टिप्स व निवेश के नाम पर ठगी करने वाले 2 आरोपियों को साइबर थाना सेंट्रल की पूलिस ने उज्जैन मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन की रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता जानकारी देते हुए बताया कि सेक्टर-87 निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने उससे व्हाट्सएप के माध्यम से सम्पर्क किया और उसे एक इन्वेसटमेंट एप के बारे में बताया, जहॉ पर ट्रैडिंग की टिप्स दी जाती थी और निवेश करवाया जाता था। इसके बाद शिकायतकर्ता से एप डाउनलोड करवाया गया और कहा कि ट्रैडिंग टिप्स की फीस 10 हजार रूपये है लेकिन अभी वह फ्री में ट्रैड कर सकती है तथा लाभ कमाने के बाद फीस देने को कहा। ठगों की बातों में आकर शिकायतकर्ता ने एप पर निवेश करना शुरु कर दिया और करती रही। उसने कुल 40,03,000 रुपये का निवेश किया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश, उज्जैन, मंगल नगर निवासी सुनील गुप्ता (35) व उज्जैन, EWS भवन निवासी मनीष (40) पारीदार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी सुनिल ने बताया कि वह टैक्सी ड्राइवर का काम करता है, उसने मनीष का खाता लेकर आगे ठगों को दिया था, जिसके खाता में ठगी के 50 हजार रूपये आये थे। मनीष शेयर मार्केटिंग करता है।