Faridabad/Alive News : टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले 2 आराेपी काे गिरफ्तार किया। दाेंनाें आरोपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाते थे। दाेंनाें आरोपियाें ने खाता लेकर आगे ठगों को दिया था। दोनों आरोपी बी.ए. की पढाई कर रहे है। दाेंनाें आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में ऊचा गांव निवासी एक महिला ने दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि 27 मई को उसके उसके व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने के लिए एक मैसेज आया। जिसके लिए उसने सहमती जताई और उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड दिया गया। जिसके बाद दो टास्क के बदले उसके खाता में 479रूपये ठगों द्वारा भेजे गये और फिर उसे पैड टास्क करने को कहा गया। जिसके लिए उसने विभिन्न टास्क के कुल 5लाख 83 हजार 445रूपये ठगों के पास भेज दिए। जब उसने लाभ के साथ पैसे निकालने को कहा तो उससे 1लाख 34 हजार 516रूपये टैक्स के रूप में उससे मांगे गये। जो उसने देने से मना कर दिया और जिसके बाद उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
साइबर थाना बल्लभगढ़ ने कार्रवाई करते हुए सुनील निवासी गाँव बलकाशा जिला बूंदी राजस्थान हाल कटेवा नगर, जयपुर, राजस्थान, पंकज निवासी कटेवा नगर, जयपुर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

