Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में ग्रीनफील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी के अंतर्गत हुए सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, संजय कॉलोनी सेक्टर-23 के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि 20 फरवरी को उनका बेटा तरुण किसी काम से स्कूटी पर ओमेक्स सोसाइटी से बाहर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही एक कार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि तरुण की मौके पर ही मौत हो गई। इस संबंध में थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया।
जांच के दौरान ग्रीनफील्ड कॉलोनी पुलिस चौकी की टीम ने कार्रवाई करते हुए कार चालक रिजुल सतीजा (19), निवासी सेक्टर-46, को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी 20 फरवरी को अनंगपुर से मानव रचना रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान उसने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए तरुण की स्कूटी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जमानत मिल गई।

