July 3, 2024

भारत में 18 लाख फ़ैक्ट्रियां बंद हुई, 54 लाख लोगों की नौकरियां गई: एनएसओ

Delhi/Alive News: राष्ट्रीय सांख्यिकी मंत्रालय (एनएसओ) ने हाल ही में ‘असंगठित क्षेत्र के उद्यमों का सालाना सर्वे’ जारी किया। इसमें पता चला है कि जुलाई, 2015 से जून, 2016 और अक्टूबर, 2022 से सितंबर, 2023 के बीच भारत में 18 लाख फ़ैक्ट्रियां बंद हुई हैं। इन फ़ैक्ट्रीज़ में काम करने वाले 54 लाख लोगों की नौकरी चली गई।

इसके मुताबिक़, जुलाई 2015 से जून 2016 के बीच विनिर्माण क्षेत्र विनिर्माण क्षेत्र में क़रीब 197 लाख असंगठित फ़ैक्ट्रियां चल रही थीं। अब अक्टूबर, 2022 से सितंबर 2023 के बीच यही संख्या घटकर 178.2 लाख हो गई। माने 18,80,000 फ़ैक्ट्रियां, 9.3 फ़ीसदी की गिरावट।

जब फ़ैक्ट्रियां बंद होंगी, तो ज़ाहिर है नौकरियां जाएंगी। फ़ैक्ट्रियां बंद होने के साथ 2015-16 में जो वर्क-फ़ोर्स 3.604 करोड़ का था, वो 2022-23 में घटकर 3.06 करोड़ तक आ गया। कुल 54 लाख से ज़्यादा का फ़र्क़।

ये कैसी फ़ैक्ट्रियां थीं?

छोटे अनिगमित उद्यम अनिगमित उघम। ऐसे व्यवसाय, जिनमें मालिक कारोबार में कोई औपचारिक क़ानूनी फ़र्क़ नहीं है। आम तौर पर छोटे व्यवसाय, अकेले आदमी की कंपनी, पार्टनरशिप और अनौपचारिक क्षेत्र के व्यवसाय शामिल होते हैं।