September 11, 2026

17 साल के नाबालिग ने दुष्कर्म के बाद की महिला की हत्या, निजी अंगो को भी जलाया

New Delhi/Alive News : दिल्ली के डाबड़ी इलाके में एक नाबालिग ने बेहद खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 साल के नाबालिग लड़के ने पहले महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया और फिर महिला की हत्या कर दी। महिला के साथ दुष्कर्म की पुष्टि न हो इसके लिए आरोपी ने महिला के निजी अंग जलाकर उसके शव को बोरे में डालकर नाले के पास फेंक दिया। 

जानकारी के अनुसार आरोपी जब वारदात को अंजाम दे रहा था उसके पिता घर में ही मौजूद थे। वह गंभीर बीमारी से ग्रस्त है और बिस्तर से उठ नहीं पाते हैं। इस दौरान डाबड़ी थाना पुलिस टीम ने करीब ढ़ाई हजार लोगों से पूछताछ के बाद महिला की पहचान की। 

महिला डाबड़ी इलाके में रहती थी और घरों में सहायिका का काम करती थी। पुलिस ने यह पता लगाया कि महिला किन घरों में काम करती थी। पुलिस ने उन घरों के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की छानबीन करने के बाद नाबालिग को दबोच लिया। महिला नाबालिग के पड़ोस के घर में काम करने जाती थी। 

जानकारी के अनुसार पुलिस में नाबालिग ने खुलासा किया कि महिला से उसकी दोस्ती हो गई थी। 14 नवंबर को उसने महिला को अपने मकान में बुलाया। जहां उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। महिला के विरोध करने पर उसने उसका हाथ पैर बांध दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 

महिला ने जब आरोपी को पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी तो आरोपी ने महिला के सिर पर रॉड मारकर उसकी हत्या कर दी। दुष्कर्म और हत्या के मामले में फांसी होने के डर से आरोपी ने महिला के निजी अंग को जला दिया ताकि दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो। उसने अपनी मारुति वैन में शव को बोरे में रखकर उसे नाले के पास फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके बाल सुधार गृह भेज दिया है।