April 26, 2024

बीते 24 घंटे में फरीदाबाद में मिले कोरोना के 1396 नए मामले, 570 मरीज स्वस्थ घोषित

Faridabad/Alive News: जिले में आज रविवार को कोरोना वायरस के 1396 मामले पॉजिटिव आए है। इस दौरान 570 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं रविवार को जिला में रिकवरी रेट भी 92.15 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना पॉजिटिव का 189 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला मे 9676 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 9865 हो गई है।

जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 3799 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1384690 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 111627 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1268764 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिला में 3128 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है।

जिला फरीदाबाद में 7 केस वेंटिलेटर और 32 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.06 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 90.52 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 8.84 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।