May 3, 2024

13 वर्षीय नाबालिग लड़की को किया परिजनों के हवाले

Faridabad/Alive News : मुंबई से गुम हुई लड़की को क्राइम ब्रांच के प्रभारी सब इंस्पेक्टर सरजीत सिंह की टीम ने ढूंढकर लड़की को परिजनों के हवाले किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 वर्षीय नाबालिग लड़की ट्रेन में बैठ कर आ रही थी। जिसपर संदेह होने पर बच्ची को फरीदाबाद रेलवे पुलिस ने अपने पास रख लिया।

क्राइम ब्रांच कैट और चाइल्ड हेल्थ सेंटर को सूचित किया। क्राइम ब्रांच कैट टीम और चाइल्ड हेल्प सेंटर केयर की तरफ से रविंदर पहुंचे। लड़की से काउंसलिंग करने पर पता चला कि लड़की मुंबई की रहने वाली है। लड़की के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की गई। लेकिन संपर्क नहीं होने पर नजदीकी पुलिस थाना टिटवाला जिला ठाणे मुंबई से संपर्क किया गया। थाना से पता चला कि लड़की का मुकदमा दर्ज है। लड़की को सीडब्ल्यूसी के आदेश पर उद्यान केयर होम सेंटर में छोड़ा गया। थाना पुलिस मुंबई और परिजनों के आने पर लड़की को सकुशल हवाले किया है।