April 25, 2024

हरियाणा सरकार के 13 अफसर परीक्षा में फेल, नही मिलेंगी मजिस्ट्रेट की शक्तियां

Chandigarh/Alive News : हरियाणा सरकार के 13 अफसर परीक्षा में फेल हा गए है। से 13 अफसर नागरिक, आपराधिक, राजस्व कानून और वित्तीय नियमों की परीक्षा में फेल हुए हैं। सहायक आयुक्त और अतिरिक्त सहायक आयुक्त स्तर के अफसरों को अब मजिस्ट्रेट की शक्तियां नहीं मिल पाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार चार से आठ अप्रैल 2022 के बीच हुई परीक्षा में कुल 30 अधिकारी शामिल हुए थे।

30 जून को केंद्रीय परीक्षा समिति के परिणाम घोषित हुए थे। जिसके बाद कार्मिक विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है। जानकारी के मुताबिक विभागीय परीक्षा में पहली बार फेल होने वालों को दूसरा-तीसरा मौका मिलता है। इनमें भी फेल होने वाले अधिकारियों की पदोन्नति रुक जाएगी और अधिकारी को अगले ग्रेड के वित्तीय लाभ नहीं मिल पाते हैं। इसके अलावा मजिस्ट्रेट की शक्तियां भी नागरिक, आपराधिक, राजस्व कानून की परीक्षा पास करने पर ही मिल पाती है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा में जो अधिकारी फेल हुए है उनमें सहायक आयुक्त हितेश कुमार मीणा ग्रुप ए-टू के नागरिक कानून के पेपर में फेल हुए हैं। बलप्रीत सिंह ने आपराधिक, नागरिक, राजस्व कानून और लोकल फंड का पेपर तो पास कर लिया लेकिन वित्तीय नियमों का पेपर पास करने में विफल रहे। अतिरिक्त सहायक आयुक्त संदीप कुमार राजस्व कानून के पेपर में फेल हुए हैं। उन्होंने क्रिमिनल लॉ और नागरिक कानून का पेपर पास किया है।

विजया मलिक नागरिक कानून व क्रिमिनल लॉ के जेल पार्ट पेपर में फेल हो गए हैं, उन्होंने राजस्व कानून और लोकल फंड की परीक्षा पास की है। सुशील कुमार चतुर्थ नागरिक और राजस्व कानून के पेपर में फेल हुए हैं। मंगल सैन नागरिक कानून का पेपर पास नहीं कर पाए। मयंक भारद्वाज नागरिक कानून के पेपर में फेल हुए हैं।

सुरेश कुमार आपराधिक कानून के पेपर में जेल पार्ट में फेल घोषित किए गए हैं। संजय बिश्नोई भी आपराधिक कानून के जेल पार्ट में फेल हुए हैं। लक्ष्मी नारायण, उदय सिंह नागरिक कानून का पेपर पास नहीं कर पाए। मुकंद को वित्तीय नियमों के पेपर में फेल घोषित किया गया है। कपिल कुमार आपराधिक कानून के जेल पार्ट में फेल हुए हैं।