Faridabad/Alive News : पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद दाखिल की दौड़ शुरू हो गई है। दाे दिनाें में 1200 से अधिक छात्रों ने दाखिला ले लिया है। शनिवार को शहर के निजी और सरकारी कॉलेजों में छात्र अभिभावक और दाखिला से संबंधित अन्य जानकारी उपलब्ध कराने के लिए हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। पहली मेरिट सूची में नाम आने वाले छात्रों के पास फीस जमा करने के लिए 30 जून यानी सोमवार तक का समय है।
आठ राजकीय महाविघालय की 5540 सीटों पर दाखिला होना है। स्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिला के लिए 19 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। 25 को प्रोविजनल और 26 को फाइनल मेरिट सूची जारी होने के बाद दाखिला सुनिश्चित करने के लिए छात्र ऑनलाइन जमा कर रहे हैं। दाे जुलाई को प्रोविजनल और तीन जुलाई को दूसरी फाइनल मेरिट सूची जारी हाेगी। दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्र चार से सात जुलाई तक फीस जमा कर सकेंगे। ध्यान रहे कि इस बार सिर्फ दो ही मेरिट लिस्ट जारी हाेगी। बची हुई सीटों पर दाखिला के लिए नाै जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग हाेगी।
दाखिला के लिए एक बार फिर खुलेगा पोर्टल कॉलेज में जिन कोर्स की सीटें रिक्त बच जाएंगी उनमें दाखिला के लिए एक बार फिर पोर्टल को खेला जाएगा। दस जुलाई को छात्र आवेदन कर सकेंगे। 11 जुलाई से 17 जुलाई तक साै रुपये लेट फीस के साथ दाखिल हाेंगे। 18 जुलाई से 24 जुलाई तक साै रुपये प्रतिदिन अतिरिक्त फीस लगेगी। अगस्त से नए शैक्षणिक सत्र में प्रवेश लेने वाले छात्रों की कक्षाएं आयोजित हाेंगी। इसकी जानकारी ऑनलाइन पोर्टल कर दी गई है।
दाखिला के लिए ऑनलाइन फीस भरने की सुविधा छात्रों को दी गई है। पहली मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्र 30 जून तक अवश्य फीस जमा कराकर अपनी सीट सुनिश्चित कर लें। छात्राें के फाेन पर एसएमएस के माध्यम से जानकारी भेजी गई है। इसके बाद भी किसी छात्र को किसी प्रकार की समस्या आती है। ताे कॉलेज में संपर्क कर सकता है। यहां हेल्प डेस्क बनाए गए हैं। अध्यापक उनको गाइड करेंगे।
- डा. सुनिधि , उच्चतर जिला शिक्षा अधिकारी

