August 24, 2026

ग्रेटर फरीदाबाद में प्रॉपर्टी आईडी की 12 शिकायतों का मौके पर निपटारा

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार ग्रेटर फरीदाबाद के चंदावली जोन में आमजन की समस्याओं एवं प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित मामलों के समाधान के लिए साप्ताहिक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में कुल 12 नागरिकों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनका मौके पर ही निपटारा कर दिया गया।

चंदावली जोन के जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में आयोजित इस कैंप में क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी विनोद गुलाटी ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान सुनिश्चित किया। अधिकारियों ने बताया कि साप्ताहिक कैंप के अतिरिक्त नागरिक किसी भी कार्यदिवस में नगर निगम कार्यालय में आकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं।

नगर निगम द्वारा प्रत्येक जोन में नियमित रूप से ऐसे कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिनमें प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आमजन की समस्याएं सुनी जाती हैं और उनका समाधान किया जाता है।