April 25, 2024

जिले में कोरोना के आए 1106 नए मामले, 225 लोग हुए ठीक

Faridabad/Alive News : उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1106 मामले पॉजिटिव आए है। अच्छी बात यह है कि 225 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को जिला में रिकवरी रेट भी 92.36 प्रतिशत पर पहुंच गया है।

उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का 148 केस अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिला में 7423 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 7571 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 4353 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1376465 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 108467 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1262710 लोग नेगेटिव मिले।

अब तक जिला में 3861 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 5 केस वेंटिलेटर और 19 केस ऑक्सीजन पर है। जिला में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.88 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 92.36 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 6.98 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।