October 1, 2024

महिलाओं पर भद्दे कमेंट करने वाले 11 मनचले काबू

Faridabad/Alive news : दुर्गा शक्ति की टीम ने महिला विरुद्ध अपराध के प्रति महिलाओं को जागरूक करने के साथ-साथ महिलाओं तथा छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले 11 मनचलों को काबू किया है। पूछताछ करने पर पता चला कि मनचले युवक छात्र हैं जो कॉलेज में पढ़ाई करते हैं तथा आने जाने वाली छात्राओं तथा महिलाओं पर भद्दे कमेंट पास करते हैं।

शिकायत मिलने पर महिला पुलिस थाना बल्लबगढ़ तथा दुर्गा शक्ति की टीम ने 11 मनचलों को काबू किया। छेड़छाड़ करने वाले युवकों के परिजनो को थाने बुलाया गया तथा उन्हें सख्त हिदायत देते हुए चेतावनी दी गई।

उसके पश्चात महिला थाना प्रभारी इन्दुबाला ने पार्क में महिलाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त आदेशानुसार महिला पुलिस सादी वर्दी में सार्वजनिक स्थानों पर लोगों के बीच मौजूद रहती है।