Faridabad/Alive News : नगर निगम फरीदाबाद द्वारा आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए साप्ताहिक कैंप का आयोजन किया गया। ग्रेटर फरीदाबाद के चंदावली ज़ोन कार्यालय में आयोजित इस कैंप में कुल 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा किया गया।
कैंप में प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित समस्याओं सहित विभिन्न गांवों से आई शिकायतों का समाधान किया गया। यह कैंप जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में संबंधित क्षेत्रीय व कर अधिकारियों की टीम द्वारा लगाया गया।
जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया ने बताया कि निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देशानुसार प्रत्येक ज़ोन में अलग-अलग दिनों में ऐसे साप्ताहिक कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चंदावली ज़ोन में फरीदपुर से 3, सोतई से 2 तथा पहलादपुर से आई शिकायतों का समाधान किया गया। यह पहल नागरिकों को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं देने की दिशा में अहम कदम है।

