Faridabad/Alive News: क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत सट्टा खाई करने वाले 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार 24 अप्रैल को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि बाई पास रोड यूनिवर्सल अस्पताल के नजदीक सट्टा खाई की जा रही है, जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राईम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने अमित पांडे (30) निवासी गांव अगवानपुर फरीदाबाद, अमित गुप्ता (31) व शिवम(25) निवासी मीठापुर दिल्ली को यूनिवर्सल अस्पताल के पास से 25350 रुपये सहित काबू किया गया। आरोपी अमित पांडे पर पूर्व में एचजी एक्ट के 2 व अमित गुप्ता पर एनडीपीसी का एक मामला दर्ज है।
सट्टा खाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 25 हजार रुपये बरामद

