May 2, 2024

शौर्य और खुशहाली का प्रतीक है तिरंगा: विपुल गोयल

Faridabad/Alive News : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान एवं अभियान आजादी के 70 साल जरा याद करो कुर्बानी के तहत आज यहां फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री एवं हलके के विधायक विपुल गोयल ने स्थानीय सैक्टर 28-19 चौक ओल्ड फरीदाबाद के प्रवेश द्वार से शुरू की गई तिरंगा पदयात्रा का तिरंगा दिखाकर शुभारंभ किया। यह पदयात्रा पुराना फरीदाबाद बाजार से होते हुए सैक्टर-16 सब्जी मंडी तथा सागर सिनेमा भवन के पास जाकर संपन्न हुई। इसी कड़ी में मंत्री गोयल ने दूसरी तिरंगा पदयात्रा को सैक्टर-11 स्थित आर्य समाज मंदिर नजदीक अश्वनी अस्पताल से शुरू किया जोकि सैक्टर-7-10 की विभाजित सडक़ से होते हुए मिलन चौक पर जाकर संपन्न हुई।

इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट गोपाल शर्मा के अलावा वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव भाटी, संदीप चपराना, प्रवेश मेहता, डा. कुलदीप जयङ्क्षसह, प्रवीन चौधरी, एडवोकेट छत्रपाल ङ्क्षसह, अशोक ढींगडा, गौरव चौधरी, जयप्रकाश गुप्ता ब्लैक रोज काली महंदी वाले, सोम मल्होत्रा, अनीता शर्मा, सुभाष आहूजा, राव महेंद्र सिंह, नारायण शर्मा, एडवोकेट कु.बालू ङ्क्षसह, वेदप्रकाश गर्ग, अमन गोयल, विनोद गोयल, पं. ग्यासी राम, कमल ज मी, विजय शर्मा व राकेश गोयल जैसे गणमान्य लोगों के अलावा हजारों लोग इस पदयात्रा में शामिल थे।

गोयल ने तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है। तिरंगें के तीनों रंग हमारे शौर्य, शांति एवं खुशहाली का प्रतीक हैं। हमें देश की आजादी के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले अमर शहीद भगत ङ्क्षसह, राजगुरू व सुखदेव जैसे वीर क्रांतिकारियों की कुर्बानियों को याद करके उनके द्वारा बताए गए देशसेवा के सच्चे मार्ग पर चलना चाहिए यही हम सभी की ओर से उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।