May 18, 2024

व्हेल की ‘उल्टी’ से गरीब मछुआरे बने करोड़पति

Intnarensnl desk :  क्या आप सोच सकते हैं कि किसी जीव द्वारा की गई उल्टी भी किसी को करोड़पति बना सकती है। जी हां, यह बात बिल्कुल सच है। कुछ ऐसा ही एक ओमान के तीन मछुआरों के साथ हुआ। इन्हें एक व्हेल मछली की उल्टी ने मिनटों में ही करोड़पति बना दिया। ये तीनों गरीब मछुआरे रोजाना समुद्र में मछली पकड़ते हैं और इसी के इनकी रोजी-रोटी चलती है। हाल ही में जब इन तीनों ने मछली पकड़ने वाला जाल फेंका तो उसमें एक भारी-भरकम चीज फंस गई। जब उसे नाव पर खींचा तो देखते ही होश ही उड़ गए। दरअसल जाल में मछलियां नहीं, बल्कि व्हेल मछली की उल्टी का एक बड़ा टुकड़ा मौजूद था। व्हेल की उल्टी को एम्बरग्रिस कहते हैं, जो एक बेशकीमती वैक्स है…

2

– टाइम्स ऑफ ओमान की रिपोर्ट के मुताबिक, मछुआरों के जाल में 80 किलो एम्बरग्रिस था।
– एम्बरग्रिस दरअसल बहुत कीमती वैक्स होती है, जो स्पर्म व्हेल की आंतों से रिसने वाले पदार्थ से बनती है।
– इस एम्बरग्रिस को इसे व्हेल की उल्टी कहा जाता है, जो बहुत मुश्किल से ही इंसानों के हाथ लगती है।
– इस एम्बरग्रिस का इस्तेमाल परफ्यूम बनाने के लिए किया जाता है और इसकी कीमत करोड़ों में होती है।

1

16 करोड़, 86 लाख रुपए कीमत
– इस वैक्स की कीमत 2.5 मिलियन डॉलर (करीब 16 करोड़, 86 लाख रुपए) आंकी गई है।
– रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के कई परफ्यूम बिजनेसमैनों के ट्रेडर्स ने 19,500 डॉलर प्रति किलो का रेट लगाया है।
– लेकिन मछुआरे इसकी कीमत 25 हजार डॉलर प्रति किलो चाहते हैं। इन्हें उम्मीद है कि यह रेट भी उन्हें आसानी से मिल जाएगा।
– बता दें कि इस मोम का इस्तेमाल कई लग्जरी-कॉस्मेटिक ब्रॉन्ड्स जैसे Chanel और Lanvin करते हैं।
– इस वैक्स के चलते मछुआरे पूरे ओमान में फेमस हो गए हैं और दुनिया के कई परफ्यूम बिजनेसमैन इनके संपर्क में हैं।