September 12, 2026

राजू आढ़ती ने विपुल गोयल को मंत्री बनाने पर दी बधाई

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद विधायक विपुल गोयल को केबिनेट मंत्री बनाए जाने पर डबुआ सब्जी मण्डी फ्रूट एण्ड वैजीटेबल एसो. के पूर्व प्रधान कुलदीप रतरा (राजू आढ़ती) ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि केबिनेट मंत्री विपुल गोयल जी डबुआ मण्डी एसो. आपका स्वागत करती है और शहर में जो व्यापारियों की समस्याएं लम्बे समय से चली आ रही हैं उनका निदान हो।
राजू आढ़ती ने कहा कि विपूल गोयल जी खुद व्यापारी है तो वह व्यापारियों की समस्याओं से स्वयं परिचित है उन्होंने यह भी कहा कि फरीदाबाद  शहर को विपुल गोयल जैसे मंत्री की आवश्यकता थी, जो क्षेत्र का विकास करा सके और उनके मंत्री बनने से चंहू ओर फरीदाबाद में काम होंगे। राजू आढ़ती ने यह भी कहा कि विपुल गोयल आज सबसे लोकप्रिय मंत्री है जो सभी वर्गो ध्यान रखते है।